Categories: हिमाचल

बागवानी विभाग के सचिव पर करोड़ों की हेरा-फेरी का आरोप

<p>प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी परिसंघ ने बागवानी विभाग के सचिव जेसी शर्मा पर विभाग के 12 करोड़ रूपये की हेराफेरी का आरोप लगाया है। परिसंघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने सचिव पर आरोप लगाया की जेसी शर्मा ने वर्ल्ड बैंक से आए पैसे को सरकारी खाते में डालने के बजाये सोसाइटी बनाकर खाते में डाल लिया है।</p>

<p>कुमार ने कहा कि बागवानी विभाग के सचिव बताएं कि बागवानी के लिए आया 1100 करोड़ रूपये कहां गए। विनोद कुमार ने कहा कि उनके ऊपर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। इसलिए उन पर कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही है।</p>

<p>IAS अधिकारी जगदीश चंद्र शर्मा पर उन्होंने जमीन के एक अन्य मामले में भी धोखाधड़ी करने का आरोप जड़ा है। उन्होंने बताया कि शर्मा ने 30 बीघा जमीन बिना सरकार की अनुमति के ली है। कुमार ने कहा कि विजिलेंस ने इस मामले में जांच शुरू की थी, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते कुछ नहीं हुआ। इसके बाद महासंघ ने दोनों मामलों की CBI जांच की मांग की है। गौरतलब है कि विनोद कुमार को इसी तरह के बयानों के चलते 3 बार नौकरी से निलंबित और कई बार तबादलों का दंश झेलना पड़ा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

8 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

8 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

8 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

9 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

9 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

9 hours ago