Categories: हिमाचल

राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजे जाएंगे हिमाचल पुलिस के ये जवान

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों को सम्मानित किया जाएगा। सराहनीय सेवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस के एक एसपी और चार अन्य पुलिसकर्मियों को 15 अगस्त पर राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से नवाजा जाएगा।

पुलिस के जवान जो सम्मानित होंगे उनमें एसपी स्टेट नारकोटिक्स शुभ्रा तिवारी, इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम चंद, इंस्पेक्टर किशोरी लाल, सब इंस्पेक्टर नरायण सिंह और हेड कॉन्स्टेबल गोपी चंद शामिल हैं। इनमें इंस्पेक्टर पुरुषोतम चंद को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

हिमाचल के कांगड़ा जिले से संबंध रखने वाले डिप्टी कमांडेंट विश्वजीत सिंह को स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। वर्तमान में वे बीएसएफ के दिल्ली स्थित मुख्यालय में तैनात हैं। वे इंडो-पाक और इंडो-बंगला इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

नेपटा को राष्ट्रपति पदक

इसके साथ ही आरपी नेपटा बटालियन 2 आईसी गृह रक्षा तृतीय वाहिनी शिमला को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया है। पलाटून कंमाडर सुरेश गर्ग और कंपनी कंमाडर परमानंद शर्मा को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा पदक मिला है। आरपी नेपटा को साल 2009 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा राष्ट्रपति पदक और साल 2017 में डीजीपी डिस्क अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

इन्हे भी किया जाएगा सम्मानित

हिमाचल प्रदेश अग्रिशमन विभाग में कार्यरत सब फायर ऑफिसर बंसी राम भाटिया और लीडिंग फायरमैन मदन मोहन को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति अग्रिशमन पदक से नवाजा जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago