हिमाचल

HPBOSE ने 12वीं की टर्म-2 परीक्षा के लिए अपलोड किए एडमिट कार्ड

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टर्म-2 परीक्षाओं के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। छात्र स्कूल में जाकर अपने एडमिट कार्ड हासिल कर सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि मार्च 2022 में संचालित की जाने वाली दसवीं तथा 12वीं कक्षाओं की टर्म-2 परीक्षा के नियमित परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र स्कूल यूजर आईडी पर अपलोड कर दिए गए हैं।

परीक्षार्थी संबंधित अध्ययनरत विद्यालय में जाकर अपने-अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त दसवीं तथा 12वीं परीक्षा के कंपार्टमेंट, एडीशनल इंप्रूवमेंट औरजमा दो डिप्लोमा धारक परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इन्हें अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।

बदा दें कि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो कक्षा की टर्म-2 की डेटशीट में कुछ आंशिक संशोधन किया है। अब ये परीक्षाएं सांयकालीन सत्र की बजाय प्रातःकालीन सत्र में संचालित की जाएंगी। परीक्षाएं 22 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक ही संचालित होंगी। इसमें कोई बदलाव नहीं है। 12वीं, कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 7 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2022 तक संबंधित विद्यालय के स्तर पर आन्तरिक रूप संचालित की जाएंगी। वहीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के कम्पार्टमैंट/अतिरिक्त विषय/श्रेणी सुधार की परीक्षाएं टर्म-2 परीक्षाओं के साथ निर्धारित तिथियों को संचालित की जाएंगी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

4 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

4 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

5 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

10 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

11 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago