हिमाचल

करवा चौथ पर पर्यटन निगम निःशुल्क उपलब्ध करवाएगा सरगी और पूजा की थाली

रूम रेंट में 10 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक अमित कश्यप ने आज यहां बताया कि पहली नवम्बर को करवा चौथ त्यौहार के शुभ अवसर पर निगम द्वारा विशेष पैकेज जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान 31 अक्तूबर और पहली नवम्बर, 2023 को पर्यटन निगम के किसी भी होटल में ठहरने पर विवाहित दम्पत्ति को कमरे के किराए में दस प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट प्रदान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त निगम द्वारा सरगी का भी प्रबन्ध किया जाएगा और उन्हें फेणी, केला, दूध, गुलाब जामुन और मठड़ी इत्यादि निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही अर्घ, पूजा की थाली और करवा जिसमें चावल, उड़द दाल, दूर्बा, पुष्प और कुमकुम इत्यादि भी पर्यटन निगम द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। करवा चौथ पर इन मेहमानों को विशेष व्रत थाली भी परोसी जाएगी। इसके अतिरिक्त करवा चौथ पूजा में आवश्यक सूखा मेवा, पुना, सुहागी जिसमें बिन्दी, चूड़ी, काजल, रिब्बन, मेंहदी इत्यादि का प्रबन्ध भी पर्यटन निगम द्वारा निर्धारित दरों के आधार पर किया जाएगा।

प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि करवा चौथ का त्यौहार देश के विभिन्न भागों में बड़े स्तर पर मनाया जाता है। यह त्यौहार पति-पत्नी के मध्य एक पवित्र बंधन का प्रतीक है और विवाहित जोड़े हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के होटलों में ठहर कर इस पवित्र त्यौहार को और भी अविस्मरणीय बना सकते हैं। इसके लिए वह आकर्षक डिस्काउंट पैकेज का भी लाभ उठा सकते हैं।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

13 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

13 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

13 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

13 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago