हिमाचल

HRTC बसों में आज से महिलाओं के लिए 50 फीसदी किराए में छूट, महिलाओं में खुशी का माहौल

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में आज से महिलाओं का 50 फीसदी किराया हो गया है. पहले ही HRTC की बसों में महिलाओं को किराए में 25 फ़ीसदी छुट थी अब ये छुट 25 फ़ीसदी ओर बढ़ाकर 50 फ़ीसदी कर दी है. ऐसे में अब महिलाएं सरकार के इस तोहफे से खुश नजर आ रही हैं. अभी HRTC बसों में सफर करने पर महिलाओं को किराए में 25 फीसदी छूट मिलती है.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल दिवस के मौके पर महिलाओं को निगम की बसों में यात्रा करने पर किराए में 50 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की थी. HRTC के बेड़े में करीब 3000 बसें शामिल हैं। हालांकि बाहरी राज्यों के रूट पर HRTC बसों में किराए में यह छूट नहीं होगी. पंजाब आप से डरी हिमाचल सरकार ने ये छुट विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र दी है.

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दी गई किराए में 50% की छूट से महिलाएं खुश नज़र आ रही हैं. महिलाओं का कहना है कि किराए में कटौती से महिलाओं का आर्थिक बोझ कम होगा. प्रदेश सरकार का यह फैसला महिलाओं के लिए बेहतर निर्णय है. कामकाजी महिलाओं के लिए किराए में 50% की छूट से काफी फायदा होगा.

हालांकि किराए को लेकर महिलाओं के अलग अलग विचार भी है. कुछ महिलाओं का कहना है कि इससे महिला और पुरुष के बीच खाई ओर बढ़ेगी. पंजाब में मुफ्त यात्रा पर भी महिलाएं एकमत नज़र नही आई कुछ ने पंजाब की तर्ज पर किराए माफ़ करने तो कुछ ने 50 फ़ीसदी छुट को ही काफी बताया.

Balkrishan Singh

Recent Posts

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

1 hour ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

2 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

2 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

2 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

2 hours ago

शिमला मे इस वीकेंड होगा आईपीएल का रोमांच

इस वीकेंड में शिमला के रिज मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसे माहौल में…

2 hours ago