Categories: हिमाचल

BREAKING: HRTC के 50 फीसदी बसों का संचालन बहाल

<p>हरियाणा और पंजाब में डेरा हिंसा के बाद ठप पड़ी HRTC की 50 फीसदी बसों की सेवा बहाल की जा रही है। शनिवार शाम 7 बजे से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार के लिए बसों का संचालन शुरू होगा। धर्मशाला में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हिमाचल के परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए फिलहाल 50 फीसदी बसों के संचालन का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि बसों को सीधे गंतव्य पर रोकने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही साथ बसों के कंडक्टर रूट की स्थिति के बारे में भी पिछली बसों को बताते रहेंगे।</p>

<p>जीएस बाली ने बताया कि दो दिन यातयात ठप होने से प्रदेश की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। लेकिन, हमारे लिए सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। लिहाजा, यात्रा सुरक्षित हो इसका पूरा ख़्याल रखा गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दिल्ली, चंडीगढ़ और हरिद्वार के लिए डायरेक्ट बसों का संचालन होगा। इस दौरान वे किसी भी ढाबे या बस स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। साथ ही साथ बस यात्रियों के लिए टोल नंबर भी जारी कर दिया गया है। यात्रियों के अलावा अगर किसी दूसरे व्यक्ति को भी किसी रूट में परेशानी लगती है तो वह सीधे कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकता है।</p>

<p>पत्रकारों से बातचीत में परिवहन मंत्री ने लोगों से गुजारिश की है कि अगर काम ज्यादा जरूरी ना हो तो वे यात्रा का जोखिम ना उठाएं। हालांकि, स्थिति की व्यापक समीक्षा के बाद ही यह फैसला लिया गया है। सभी बसों के ड्राइवर और कंडक्टरों को आपात स्थिति में निपटने के निर्देश दिए गए हैं।</p>

<p>गौरतलब है कि शुक्रवार को डेरा प्रमुख राम रहीम के रेप मामले में कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा शुरू हो गई। इस हिंसा में अब तक 33 लोगों के मारे जाने की खबर है। ख़तरनाक स्थिति को देखते हुए पिछले दो दिनों से हिमाचल पथ परिवहन निगम की दिल्ली और चंडीगढ़ की सेवाएं ठप कर दी गई थीं। लेकिन, अब हालात काबू में हैं। परिवहन मंत्री के साथ एचआरटीसी के अधिकारियों के साथ घंटों चली समीक्षा बैठक में फिलहाल कुछ जरूरी गाइडलांइस के साथ 50 फीसदी बसों के संचालन की हरी झंडी दी गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम ने आपदा प्रभावितों से एक करोड़ का वादा कर एक पैसा नहीं दिया: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर…

11 hours ago

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म- पढ़ाई सब देहरा की: कमलेश

देहरा: कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दरकाटा,…

11 hours ago

वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर…

11 hours ago

प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत…

11 hours ago

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान : बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल…

11 hours ago

शिमला जिला के दूर दराज क्षेत्रों में युवाओं को करवाए जाएंगे पर्यटन से जुड़े विशेष कोर्स

जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी मीटिंग आज शिमला में बचत भवन में हुई । बैठक की…

11 hours ago