हिमाचल

कांगड़ा: अब अगले 2 महीने तक नहीं उड़ेंगे मानव परिंदे, बरसात के चलते प्रशासन ने लगाई रोक

कांगड़ा जिला की पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग और इंद्रूनाम में अब अगले दो महीने के लिए उड़ानों पर रोक लगा दी गई है. ये रोक 15 जुलाई से लेकर 25 सितंबर तक रहेगी. जिला प्रशासन ने बरसात के मौसम को देखते हुए ये फैसला लिया है. जिला कांगड़ा के पर्यटन अधिकारी ने बताया कि बरसात और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. जैसे ही बरसात का मौसम ठीक हो जाएगा, पर्यटको के लिए पैराग्लाइडिंग फिर से शुरु कर दी जाएगी.

बता दें कि पैराग्लाइड़िग के लिए जिला कांगड़ा में बीड़-बिलिंग साइट विश्व की सबसे अच्छी साइटों में शुमार है. बिलिंग में वर्ष 2003 में पहली बार प्री-वर्ल्‍ड पैराग्लाइडिंग कप हुआ था. और अब तक 6 बार प्री-वर्ल्‍ड कप, 2 बार एक्यूरेसी कप और 2015 में वर्ल्‍ड कप हो चुका है. इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर का आयोजन हर साल किया जाता है. जिला कांगड़ा में अभी तक 350 पायलटों ने पर्यटन विभाग से उड़ान भरने का लाइसेंस प्राप्त कर लिया है. पर्यटको को टेंडम फ्लाइट का 1500 किराया देना पड़ता है. और उसके बाद ही टेंडम फ्लाइट का आंनद ले सकते है. पायलट अपने साथ सिर्फ एक ही पर्ययक बैठा सकता है. और टेक आफ बोर्ड से लैंडिंग साइट पहुंचने तक करीब 20 से 30 मिनट हवा में सैर करवाता है.

Manish Koul

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

17 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

17 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

17 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

17 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

17 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

17 hours ago