IGMC अस्पताल में पिछले 7 सालों से ऑलमाइटी संस्था के द्वारा चलाए जा रहे लंगर पर कुछ दिनों से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आईजीएमसी प्रशासन ने बेशक इस लंगर को अवैध बताकर इसका बिजली औऱ पानी का कनेक्शन काट दिया है लेकिन यह लंगर अभी भी बदस्तूर जारी है। यहां आज भी लगभग 4 हजार लोगों को प्रतिदिन खाना खिलाया जा रहा है।
इस लंगर में खाना बनाने वालों का कहना है कि उन्हें बिजली ना होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे में ही वह लंगर का खाना बना रहे हैं। सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक यह लंगर चलता है। उनका कहना है कि अस्पताल में खुशी से कोई नहीं आता, सब मजबूरी में आते हैं। ऐसे में गरीब मजबूर लोगों की यहां सहायता की जाती है। IGMC प्रशासन को इसके बारे में जरूर सोचना चाहिए।
वहीं, लंगर में आए लोगों को भी यह फैसला पसंद नहीं आया है। उनका कहना है कि यहां कोई अपने फायदे के लिए तो लंगर नहीं चलाया जा रहा है। हजारों मजबूर औऱ गरीब लोग यहां लंबे समय से भोजन कर रहे हैं। इससे सरकार और अन्य किसी को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। यह जिस प्रकार चल रहा है आगे भी चलता रहना चाहिए।
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…