Categories: Uncategorized

शिमला: पर्यटकों से 1 लाख 40 हज़ार की ठगी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

राजधानी शिमला में पर्यटकों से 1 लाख 40 हज़ार की ठगी करने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। शिमला पुलिस ने पर्यटकों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ठग गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से लकी कूपन योजना से संबंधित सभी दस्तावेज और सामग्री बरामद कर ली है। जिसमें लैपटॉप, स्वाइप मशीन और विभिन्न प्रकार के फॉर्म शामिल हैं।

पुलिस ने इस मामले में नितेश कुमार यादव (29) पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद यादव निवासी जिला बांका बिहार, रजनीकांत पांडे (25) पुत्र स्व.रामजी पांडे निवासी जिला गाजीपुर यूपी, अरुण चौधरी (27) पुत्र यशवीर चौधरी निवासी बुराडी, उत्तरी दिल्ली, अमरीश दुबे (27) पुत्र बशिस्ता दुबे निवासी जिला बोकारो, झारखंड और निष्ठा कुमारी (27) दीपन सिंह निवासी जिला हजारी बाग झारखंड को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि सदर पुलिस द्वारा माल रोड़ में 06 सिंतबर को पर्यटकों की शिकायत पर कूपन से ठगी करने का मामला दर्ज किया था। 27 अगस्त को मालरोड़ में पति-पत्नी घूम रहे थे कि अचानक ये लोग उनसे मिले जिसमें कुछ उपहार पाने के लिए भाग्यशाली कूपन को खरोंचने के लिए कहा गया था। लकी कूपन में उन्हें अलग-अलग राज्यों में 10 साल का पैकेज मिला जिसमें वे साल में एक बार किसी एक राज्य का दौरा कर सकते हैं। इसके झूठ पर वे राजी हो गए और 1,40,000/- सदस्यता भुगतान भी कर दिया गया। हालांकि जब शिकायतकर्ता ने इसकी प्रामाणिकता की खोज की, तो उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई है। जिसके बाद पर्यटकों ने मेल के जरिए पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी।

 

Samachar First

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

12 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

12 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

12 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

12 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

12 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

12 hours ago