Categories: हिमाचल

यहां अवैध रूप से चल रहे होटलों पर प्रशासन सख्त, जल्द लटकेंगे ताले

प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे होटल और गेस्टहाउस पर प्रशासन पर अब पूरी तरह से सख्ती दिखाने के मूड में है। अब ज्वालामुखी में भी अवैध रूप से चल रहे होटल और गेस्ट हॉउस के मालिकों पर जल्द ही गाज गिरने वाली है। इसके तहत पुलिस प्रशासन यहां बड़ी करवाई करने की तैयारी में है।

इस संबध में डीएसपी ज्वालाजी योगेश दत्त जोशी ने पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि वो शहर में सभी होटल और गेस्ट हाउस की सूची उपलब्ध करवाए, ताकि इससे पता लगाया जा सके कि शहर में कितने होटल और गेस्ट हाउस अवैध और वैध रूप से चल रहे हैं।

डीएसपी ने कहा कि इस बीच शहर में जो होटल अवैध रूप से पाए जाएंगे उन पर कानूनी करवाई अमल में लाई जाएगी। इतना ही नहीं इस बीच डीएसपी जोशी ने कुछ एक होटल और गेस्ट हाउस के मालिकों के साथ बैठक कर उन्हें सख्त हिदायत दी है कि नियमों के तहत यहां पूरी सुविधाओं सहित हर व्यक्ति के ठहराने से लेकर उनकी पूरी जानकारी व सीसीटीवी की फुटेज उनके पास उपलब्ध होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस दौरान जिन होटल और गेस्ट हाउस में रिसेप्शन में कैमरों से लेकर अगर वहां ठहरने वाले लोगों के रिकॉर्ड नही पाए गए तो उन पर भी नियमानुसार कारवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि शहर में जहां सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर,  वहीं शहर में कितने होटल बिना पंजीकृत के चल रहे है, इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ये कारवाई कर रही है।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

2 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

2 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

4 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

5 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

6 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

7 hours ago