Categories: हिमाचल

विदेशी सेब आयात से प्रदेश के बागवानों को हो रहा भारी नुक्सान

<p>भारत में 44 देशों से आयात हो रहे सेब और अन्य खाद्य पदार्थों से भारत के किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। हिमाचल प्रदेश के किसान बागवान भी हर साल सेब के सही दाम न मिलने से इस परेशानी को झेल रहे हैं। भारत सरकार भी डब्ल्यूटीओ के नियमों के अनुसार सेब पर केवल 50% कस्टम ड्यूटी लगा सकती है जोकि नाकाफी है। प्रदेश के किसान सेब को विशेष उत्पाद घोषित करने की केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं ताकि किसानों को सेब के अच्छे दाम मिल सके। हिमाचल प्रदेश फल, सब्जी एवं फूल उत्पादक संघ ने शिमला में किसानों की चुनौतियों पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें “सेब और विदेश व्यापार” पर किसानों के साथ चर्चा की।</p>

<p>सेमिनार में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान के निदेशक अभिजीत दास और कृषि अर्थशास्त्री देवेंद्र शर्मा ने प्रदेश के बागवानों के साथ विषय को लेकर जानकारी दी। अभिजीत दास ने बताया कि विदेशों से आयात हो रहे सेब की वजह से भारत के किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूटीओ के नियमों अनुसार भारत सरकार केवल 50% कस्टम ड्यूटी लगा सकती है। लेकिन भारत के पास एडिशनल ड्यूटी लगाने का अधिकार है जिसमें एन्टी डंपिंग ड्यूटी, एन्टी सब्सिडी ड्यूटी और सेफ गार्ड ड्यूटी है। लेकिन सरकार ये तभी लगा सकती है जब सरकार ये साबित कर सके कि विदेशों से आयात कृषि उत्पाद से भारतीय किसानों को नुकसान हो रहा है। सरकार को डब्ल्यूटीओ के नियमों के अनुसार तय 15 मीटरों पर आंकड़े एकत्र करना होगा। यह 15 पैमाने दाम, रोजगार, उत्पादन इत्यादि हैं। आंकड़े एकत्र करने के लिए सरकार को किसानों जागरूक करना होगा।</p>

<p>गौरतलब है कि भारत में 44 देशों से खाद्यान्न उत्पादों का आयात होता है। जिसमें से हाल ही में 16 देशों ने 86 प्रतिशत खाद्यान्न उत्पादों पर आयात शुल्क खत्म करने की भारत से मांग की है । इसमें से 74 फीसदी उत्पादों में भारत सहमति जता चुका है जिसमें हिमाचल के सेब भी हैं जिससे किसान की चिंता और बढ़ गई है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4132).jpeg” style=”height:686px; width:458px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago