हिमाचल

सदन में गूंजा मानव भारती फर्ज़ी डिग्री मामला, विपक्ष ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

हिमाचल प्रदेश में मानव भारती विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री मामले पर कांग्रेस विधायक राजेन्द्र राणा ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से मामला उठाया गया। राजेंद्र राणा ने बताया कि करीब 5 हज़ार फर्जी डिग्रियां खरीदी बेची गई। इस गोरखधंधे में क़रीब 20 हज़ार करोड़ का काला कारोबार होने की संभावना है। पहले हिमाचल में और उसके बाद करनाल में ऐसा ही गोरखधंधा किया गया। कुमारहट्टी के 30 बीघा जमीन खरीदी, मानव भारती ट्रस्ट स्थापित किया। इसके खिलाफ दो मुकद्दमे करनाल में होने के बावजूद किस तरह इसको हिमाचल में जमीन और यूनिवर्सिटी खोलने की अनुमति दी गई।

20 हज़ार एजेंटों को देश भर में डिग्रियां बेचने के लिये नियुक्ति किया गया। दो बार मानव भारती यूनिवर्सिटी की अनुमति को रिजेक्ट किया गया। तीसरी बार कैसे 2009 में यूनिवर्सिटी को अनुमति दी गई। दसवीं पास राज कुमार राणा अपने नाम के आगे डॉक्टर की फ़र्ज़ी नाम लगाता था। 2017 से 2020 तक जांच में कुछ नहीं हुआ। वहीं, फ़र्ज़ी डिग्री मामले में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जवाब में कहा कि राज कुमार राणा के ऊपर 2012-13 से कांग्रेस सरकार के समय से कार्यवाही हुई होती तो बात कुछ और होती। जानकारी होने के बावजूद कांग्रेस सरकार ने किसी तरह की जांच नहीं की गई।

भाजपा की सरकार बनने के बाद 6 जनवरी 2020 को एक पत्र मिला जिसमें हिमाचल के दो निज़ी विश्वविद्यालय मानव भारती और एपीजी यूनिवर्सिटी पर फ़र्ज़ी डिग्री बेचने का आरोप लगाया गया था। उसके बाद कार्यवाही शुरू हुई और 3 एफआईआर दर्ज़ करवाई गई। धारा 420, 467, 468 और 120 के तहत मामला दर्ज़ किया गया। 19 सदस्यों की एसआईटी जांच कमेटी बनाई गई। हरियाणा निवासी ममता ने फ़र्ज़ी डिग्री का आरोप लगाया था। इसके आधार पर उसने नौकरी भी हासिल की जो जांच के बाद 2016 में ही फर्जी पाई गई। राज कुमार राणा, के के सिंह, अनूप ठाकुर व मनीष गोयल इसमें मुख्य अभियुक्त है।

जब जांच शुरू हुई तो मानव भारती से माधव यूनिवर्सिटी तक रिकॉर्ड खंगाला गया। 64 हार्ड डिस्क, 12 मोबाइल जब्त किए गए। जिनमें 41479 फ़र्ज़ी डिग्रियों को बेचने का मामला सामने आया। इसमें राज कुमार राणा सहित दर्जन भर लोग गिरफ्तार किए है। 36024 फ़र्ज़ी डिग्रियां पाई गई है। 5455 वैध डिग्रियां होना प्रतीत होती है। राज कुमार की 194.17 करोड़ की संपति को जब्त किया गया है। सरकार ने यूनिवर्सिटी में अपना पर प्रबंधक बिठाया है। सरकार सख़्त कार्यवाही कर रही है कोई दोषी बच नहीं पाएगा। जांच चल रही है राणा की पत्नी और बेटी ऑस्ट्रेलिया में है उनको भी देश वापस लाने की कोशिशें जारी है।

Samachar First

Recent Posts

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

33 mins ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

6 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

7 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

7 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

7 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

8 hours ago