Categories: हिमाचल

शिमला हुआ सबसे ज्यादा साइबर ठगी का शिकार, कांगड़ा दूसरे स्थान पर

हिमाचल के लोग अब साईबर क्राईम के मामले बढ़ते जा रहे है। जिसमें हजारों लोग ठगी का शिकार हो रहे है। एक अखबार के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश साइबर पुलिस ने वर्ष 2016 और 2017 का आंकड़ा पेश कर कई खुलासे किए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक हर साल प्रदेश में साइबर क्राइम का ग्राफ बढ़ते जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 में CYBER CRIME के  110 केस सामने आए थे जो इस साल बढ़कर 316 हो गए है। पिछले 2 सालों में कुल 426 केस रिकार्ड किए गए है। इन मामलों में अधिकतर लोगों से उनका बैंक अकांउट नंबर, ATM पिन नंबर पूछा गया। हालांकि कोई भी बैंक ऐसी जानकारी नहीं मांगता है।

जानकारी के मुताबिक साइबर क्राइम के जाल में फंसने वाले सबसे अधिक जिला शिमला के लोग हैं। जहां पर साल  2016 में 35 और इस साल 73 FIR दर्ज हो चुकी हैं। वहीं कांगड़ा जिला भी पीछे नहीं है जिसमें 40 केस दर्ज हो चुके है जबकि पिछले साल 14 मामले रिकार्ड हुए। ऐसे में जाहिर है कि प्रदेश में साइबर क्राइम का ग्राफ हर साल बढ़ रहा है। वर्ष 2016 में 42 लाख 19 हजार 979 रुपये व 2017 में 1 करोड़ 66 लाख 76 हजार 835 रुपये की ऑनलाइन ठगी होने का मामला प्रकाश में आया है।

2016 में बिलासपुर था आगे

शातिरों ने पिछले साल जिला बिलासपुर में 13, चंबा 2, हमीरपुर 6, कांगड़ा 14, कुल्लू 3, लाहौल-स्पीति में कोई नहीं, मंडी 12, शिमला 35, सिरमौर 6, सोलन 7, किन्नौर 2, ऊना 6 और बीबीएन में 4 लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया।

इस साल शिमला सबसे आगे

इस साल 28 नवंबर तक जिला कांगड़ा और शिमला के लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए। साइबर पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जिला बिलासपुर में 17, चंबा 7, हमीरपुर 14, कांगड़ा 40, कुल्लू 23, लाहौल-स्पीति 1, मंडी 13, शिमला 73, सिरमौर 7, सोलन 27, किन्नौर 1, ऊना 14 और बीबीएन में 16 केस दर्ज हुए हैं।

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

3 mins ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

29 mins ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

3 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

3 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

4 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

17 hours ago