Categories: हिमाचल

अब राशन के साथ-साथ डिपुओं में खरीद सकेंगे सस्ते एलईडी बल्ब-ट्यूबलाइट

<p>खाद्य आपूर्ति विभाग में मनपसंद दालों और चीनी को तोहफा देने के बाद नागरिक आपूर्ति विभाग ने हिमाचल के लोगों को बड़ी राहत दी है। अब डिपुओं में राशन के साथ-साथ लोग सस्ते एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट और पंखे भी खरीद सकेंगे। अब लोगों को इन चीजों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा और राशन डिपुओं में ही सारा सामान बाजार से कम दाम में खरीद लिया जाएगा।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक, प्रदेश सरकार के&nbsp;नागरिक आपूर्ति निगम ने केंद्रीय एजेंसी एनर्जी एफिशियंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) ने समझौता किया है। इस योजना का सिंतबर से लागू कर दिया जाएगा और गांव-गांव तक इसकी सुविधा दी जाएगी। इससे पहले काफी लंबे से समय से इनका डिस्ट्रीब्यूशन नहीं हो पाया था और इसे बंद कर दिया गया था।&nbsp;</p>

<p>हिमाचल में इस योजना का बंद होने का कारण यही था कि ईईएसएल के साथ जिन डिस्ट्रीब्यूशन एजेंसियों ने समझौता कर रखा था, वह समाप्त हो गया था। इस कारण प्रदेश भर में इनका वितरण बंद कर दिया गया था। लेकिन अब बताया जा रहा है कि ईईएसएल ने किसी नई डिस्ट्रीब्यूशन एजेंसी के साथ करार किया है, जिसने यहां अपना काम भी शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार ईईएसएल इस वित्त वर्ष में प्रदेश मे 10 लाख के करीब एलईडी बल्बों का वितरण करेगी। इसके साथ वह 25 हजार पंखों का वितरण भी प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में करेंगे।&nbsp;</p>

<p>यहां सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के राशन के डिपुओं में बल्बों के वितरण को लेकर करार हो गया है, जिसका पिछले दो महीने से इंतजार किया जा रहा था। अब गांव स्तर पर लोगों को इन बल्बों और ट्यूलाइट्स को लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

13 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

14 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

15 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

16 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

16 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

16 hours ago