पावंटा साहिब: अनियंत्रित ट्रक ने टोल टैक्स पर गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, चार की मौत

<p>पावंटा साहिब के यमुनानगर मार्ग में मंगलवार देर रात एक ट्रक ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में गाड़ी में सवार चार से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि तीन लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए चार लोग एक ही परिवार से संबंध रखते थे, जिनमें एक तीन साल की मासूम भी शामिल है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक, एक गाड़ी टोल टैक्स की कतार में खड़ा था कि अचानक पीछे से तेज गति में एक अनियंत्रित ट्रक&nbsp;आया और उसने आगे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी के आगे एक और ट्रक खड़ा था, जिससे गाड़ी दोनों ट्रकों के बीच में बुरी तरह पीस गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि गाड़ी के साथ मृतकों के भी चिथड़े उड़ गए थे।&nbsp;</p>

<p>मौके पर पुलिस और चिकित्सक विभाग ने घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल हुए लोग मिश्रवाला के रहने वाले थे। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, लेकिन पुलिस टोल बैरियर पर लगे सीसीटीवी को खंगाल कर आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। डीएसपी पावंटा साहिब प्रमोद चौहान बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। दो घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें नाहन रेफर कर दिया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

1 min ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

13 mins ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

35 mins ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

60 mins ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

  Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

1 hour ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए एक करोड़, मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन से होंगे मां के दर्शन: बाली

  आरएस बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी…

2 hours ago