हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों और ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए सरकार ने 15 से 18 साल की उम्र वाले किशोरों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने का फैसला लिया है। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को लक्ष्य तय कर दिया है।
प्रदेश में इस आयु वर्ग के किशोरों की संख्या करीब 4.5 लाख है। प्रदेश में 3 जनवरी से 15 साल से 18 साल वाले बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन लगवाने के लिए इस आयु वर्ग के बच्चों को Co-WIN पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के वे बच्चे जिनका जन्म 2007 या उससे पहले हुआ है टीकाकरण के लिए पात्र होंगे। इसके अलावा प्रदेश में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसके लिए वही व्यक्ति पात्र होंगे जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज के 9 महीने की अवधि पूरा कर ली है।
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…
Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…
Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…