लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के बाद अब हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। तांदी के पास हिमस्खलन और भूस्खलन होने से तांदी-किलाड़ मार्ग अवरूद्ध हो गया है। तिंदी और कंडू नाले के बीच 10 किलोमीटर के क्षेत्र में जगह-जगह हिमस्खलन और भूस्खलन हुआ है। तांदी से उदयपुर तक छोटे वाहनों के लिए सड़क बहाल है लेकिन उदयपुर से किलाड़ के बीच सड़क बंद हो गई है। बीआरओ ने मशीनरी को तैनात कर दिया गया है। इस घटना में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीआरओ ने इस मार्ग पर सड़क को डबल लेन बनाने का काम भी शुरू किया है। इस बार सर्दियों में मनाली से किलाड़ आने जाने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने बताया 10 किमी के क्षेत्र में भूस्खलन और हिमस्खलन हुआ है, जिससे मार्ग बंद हो गया है। बीआरओ सड़क बहाली में जुटा हुआ है। इस मार्ग को डबल लेन बनाया जा रहा है। मार्ग पर बार-बार भूस्खलन व हिमस्खलन हो रहा है, जिससे बीआरओ को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…
Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…
Farmer's son BSF Assistant Commandant: चैलचौक के 35 वर्षीय बिंदर देव ने अपनी कड़ी…
Expired License Gun Seize : हमीरपुर शहर में एक जमीनी विवाद की जांच के…
मुख्य बिंदु बायोडीजल उत्पादन: सुशील वैष्णव के नेतृत्व वाली फर्म द्वारा सोलन में तेल…
CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…