हिमाचल

दुष्कर्म मामले में नहीं हो रही कार्रवाई, अब लाडली फाउंडेशन ने की कार्रवाई की मांग

मृत्युंजय पुरी। हिमाचल के जिला कांगड़ा के नगरोटा सूरियां के 20 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर लाडली फाउंडेशन ने पुलिस अधीक्षक धर्मशाला को ज्ञापन सौंपा गया। लाडली फाउंडेशन के सदस्यों ने उपपुलिस अधीक्षक बद्री सिंह को शिकायत पत्र सौंपा।

शिकायत पत्र में नगरोटा सूरियां के 20 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि उसके पति कृष्ण अरोड़ा ने उस पर झूठे इल्जाम लगाकर तलाक के लिए दबाव बनाते रहे फिर जबरन रिश्ता खत्म करके पेपर में साइन करवा कर कांगडा के दो पुरुष एवं एक महिला को बेच दिया। वह लोग जबरदस्ती उसके साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवाइयां मिलाकर दुष्कर्म करते रहे। इसके बारे में थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है, लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इस मौके पर लाडली फाउंडेशन के सदस्यों ने मांग की कि उपरोक्त आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए । उप पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संबंधित थाने में फोन करके आरोपियों को जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

Manish Koul

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

49 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

60 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago