हिमाचल

टांडा मेडिकल कॉलेज में बनेगा क्रिटिकल केयर अस्पताल, केंद्र सरकार की मंजूरी

कोरोना संक्रमण में पैदा हुए हालात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार टांडा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) अस्पताल में 50 बिस्तर की क्षमता का एक क्रिटिकल केयर अस्पताल बनाएगी। इसके निर्माण के लिए टांडा अस्पताल ने प्रारंभिक नक्शा तैयार कर लिया है। अब केंद्रीय टीम टांडा का दौरा करके इसके निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

टीएमसी के प्राचार्य डॉ. भानू अवस्थी ने बताया कि कोरोना काल में देश भर के स्वास्थ्य संस्थानों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इसके चलते टीएमसी के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को भी कोरोना रोगियों के उपचार के लिए उपयोग करना पड़ा था। टांडा में क्रिटिकल केयर अस्पताल बनने से भविष्य में कोरोना जैसे संक्रमित रोगों के इलाज के लिए इस अस्पताल का उपयोग किया जा सकेगा।

इस अस्पताल का उपयोग सामान्य रोगियों के उपचार के लिए भी किया जा सकेगा। टीएमसी और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल शिमला में ही कैथ लैब सुविधा है, जिससे दोनों जगह काफी भीड़ रहती है।

Manish Koul

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

6 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

6 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

6 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

6 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

22 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

22 hours ago