पॉलिटिक्स

प्रोफेसर धूमल ने पढ़ाया पाठ, कहा- अच्छी शिक्षा पाओगे तो रोजगार देने वाले आपको ढूंढेंगे

अच्छी शिक्षा ग्रहण करोगे तो रोजगार देने वाले आपको ढूंढ लेंगे। इसलिए शिक्षा ग्रहण करने के समय को बर्बाद ना करके प्रतिदिन मेहनत करके उस मुकाम को हासिल करें, ताकि आप को रोजगार ना ढूंढना पड़े। जो लोग रोजगार देते हैं, वह आपको ढूंढें। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर के एक कार्यक्रम में कही।

धूमल ने कहा कि अच्छी शिक्षा क्या है बेहतरीन शिक्षा क्या है यह आपको तय करना है। पुराने समय में गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण की जाती थी। बात महाभारत काल की हो, रामायण काल की हो शिक्षा उस समय गुरुकुल में दी जाती थी। वर्तमान में गुरुकुल नहीं है लेकिन स्कूल कॉलेज विश्वविद्यालय यह सभी गुरुकुल के ही रूप हैं। ऐसे में यह स्थान वंदनीय है क्योंकि यहां पर गुरु आप को शिक्षा देते हैं। इंसान के जीवन में गुरु का विशेष महत्व है। गुरु बिना ज्ञान नहीं गुरु बिना संसार नहीं।

उन्होंने कहा कि जब वह प्रोफेसर थे तब छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के मूल मंत्र को किस तरह से उन्हें समझाया जा सके उसको फोकस करते थे ।उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले में सुजानपुर के राजकीय महाविद्यालय में स्किल इंडिया के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। पूर्व में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी और वे उस समय मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने टेक्निकल शिक्षा आईटीआई पॉलिटेक्निक को महत्व देते हुए विभिन्न कोर्स इनमें शुरू करवाए थे। मैनेजमेंट को महत्व देते हुए इस विषय को भी शुरू करवाया था। सुजानपुर महाविद्यालय में भी स्किल इंडिया के तहत कोर्स शुरू किए गए हैं।

Manish Koul

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

5 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

5 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

6 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

6 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

7 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

9 hours ago