Follow Us:

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ाः 24 आरोपी हो चुके गिरफ्तार, मुख्य सरगना अभी भी नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे

मनोज धीमान |

हिमाचल पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े मामले में वीरवार को दो और गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस ने  प्रतीक गुलेरिया 25 साल पुत्र जगदीश सिंह और साहिल कुमार 21 साल पुत्र सुरेश कुमार निवासी जवाली कांगड़ा को इस मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं, बुधवार को  संदीप कुमार 24 साल पुत्र बख्शी राम निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार किया है।

हालांकि इस गिरोह को संचालित करने वाला मुख्य सरगना जवाली दरकाटी निवासी विक्रम अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। बता दें कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास परौर में बनाए पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। जिसमें पुलिस ने अब तक 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कांगड़ा बिमुक्ती रंजन ने इस मामले की पुष्टि की है।