<p>हिमाचल प्रदेश में इको टूरिज्म को बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इको टूरिज्म विभाग ने प्रदेश भर में 122 साइट को डिवेल्प करने के लिए प्रयास तेज कर दिए है। हमीरपुर में भी ईको टूरिज्म के लिए चयनित साइट्स का निरीक्षण किया गया है।</p>
<p>हमीरपुर दौरे पर पहुंचे ईको टूरिज्म के सचिव और फॉरेस्ट चीफ कंजरवेटर संजय सूद ने कहा कि ईको टूरिज्म को प्रदेश भर में बढ़ावा दिया जा रहा है और इसी के चलते हमीरपुर जिला में भी ईको टूरिज्म साइट्स को चिहिन्त किया गया है, जिनमें जल्द ही ईको टूरिज्म साइट तैयार की जाएगी।</p>
<p>संजय सूद ने बताया कि बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध, टौणी देवी और नादौन में इको टूरिज्म के साथ जोड़ा जाएगा। ईको टूरिज्म के माध्यम से लोगों को भी आर्थिक मुनाफा होगा और प्रदेश सरकार की आमदनी भी होगी। बता दें कि विभाग का लक्ष्य आमदनी को बढ़ाने के साथ-साथ नेचर को सुरक्षित रखते हुए कार्य करने का है। मंडी जिला के जजैंहली, रोहड़ू के ललोट, पालमपुर के बीड बिलिंग में आगामी दिनों में ईको टूरिज्म शुरू किया जाएगा।</p>
Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…
Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…