Categories: हिमाचल

मजदूरों के हकों पर डाला जा रहा डाका, 500 रुपये लेकर अपात्रों को बनाया जा रहा मजदूर

जिला हमीरपुर में श्रम कल्याण बोर्ड का सामान वितरण फिर विवादों में घिर गया है। नादौन ब्लॉक कांग्रेस ने इसमें घोटाले के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, पूर्व बीडीसी चेयरमैन सुनील शर्मा बिट्टू और गलोड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन प्रेम चंद ने कहा कि भाजपा गरीब मजदूरों के हक पर डाका डाल रही है। उनके हक छीनकर अपात्रों में बांटे जा रहे हैं। जिसमें श्रम विभाग के अधिकारी भी मिले हुए हैं। भाजपा नेता 500-500 रुपये लेकर श्रम विभाग के फार्म भरकर अपात्रों को मजदूर बनाने में लगे हुए हैं।

मनरेगा और लोगों के घरों में दिहाड़ी लगाने वाले मजदूरों को उनका हक नहीं मिल रहा है, जबकि फर्जी मजदूरों को सामान बांटा जा रहा है। फर्जी मजदूरों की 100 दिन की दिहाड़ी में भी बड़ा फ्रॉड हो रहा है। नकली दिहाड़ियां दिखाई जा रही हैं। जबकि पात्र मजदूरों को उनका सामान नहीं मिल रहा है। हाल ही में गलोड़ और नादौन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा ने फर्जी मजदूरों को सामान बांटा है। उन्होंने कहा कि इस फर्जीवाड़े की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। क्योंकि, मनरेगा और अन्य मजदूरों के 100 दिन पूरा होने पर भी सामान नहीं मिला और अपात्रों ने घर बैठे ही सामान पा लिया।

सरकार इसकी जांच करवाए कि जिन लोगों को हाल ही में सामान बांटा गया है, उनकी 100 दिन की दिहाड़ी कब से लगनी शुरू हुई और कहां-कहां काम किया गया। अगर सरकार इस घोटाले में शामिल भाजपा नेताओं और श्रम विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

4 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

5 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

5 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

6 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

6 hours ago