हिमाचल

पंडोह बस हादसे में घायल कंडक्टर को PGI से मिली छुट्टी, HRTC ने किया ठहरने का इंतजाम

मृत्युंजय पुरी

बीते दिनों मंडी के पंडोह बस हादसे में घायल हुए HRTC के कंडक्टर निशांत कुमार को पीजीआई चंडीगढ़ से छुट्टी मिल गई है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि निशांत को हर हफ्ते स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पीजीआई बुलाया गया है। निशांत का ऑपरेशन 28 दिन बाद होना है। तब तक निशांत और उनका पूरा परिवार चंडीगढ़ में ही रहेगा। इसके लिए निगम ने उनके ठहरने का पूरा इंतजाम पीजीआई चंडीगढ़ के नजदीक में ही किया गया है। निशांत की मां को निगम की ओर से 25 हजार रुपये अलग से दिए गए हैं।

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक ने बताया कि एचआरटीसी ने पहले दिन से ही निशांत के इलाज के लिए सभी संभव मदद की। प्रदेश सरकार ने निशांत की नियमित देखरेख के लिए एक राजकीय अधिकारी की नियुक्ति की थी, जो इलाज में आने वाली सभी जरूरी चीजों की व्यवस्था कर सके। उन्होंने कहा कि निशांत के अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

Manish Koul

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

2 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

2 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

9 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

9 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

9 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

9 hours ago