विधायक केवल सिंह पठानिया ने भनाला पंचायत के मच्छयानी गांव में भूस्खलन से हुए नुक्सान का जायजा लिया तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश उपमंडल प्रशासन को दिए हैं।
इस दौरान एसडीएम करतार चंद, नायब तहसीलदार मुनीष कुमार, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुरेश कुमार तथा वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया भी मौजूद थे। विधायक पठानिया ने कहा कि भूस्खलन के कारण मच्छयानी गांव के मकानों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है।
विधायक पठानिया ने कहा कि इस गांव के सभी परिवारों के पुनर्वास के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश प्रशासन को दिए गए। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के कारण की जांच के लिए मृदा संरक्षण विभाग, जल शक्ति विभाग, कृषि विभाग तथा नायब तहसीलदार दरिणी की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के लिए कहा गया है।
पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने आपदा से प्रभावित लोगों की त्वरित मदद करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए हैं तथा आपदा के दौरान राहत राशि में भी बढ़ोतरी की गई है ताकि प्रभावितों को किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि शाहपुर में भी प्रभावित परिवारों को त्वरित प्रभाव से राहत राशि उपलब्ध करवाई जा रही है।
Shimla: हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस संधवालिया होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र…
रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी में टूर्नामेंट संपन्न kangra:…
द हंस फाउंडेशन की एमएमयू टीम द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर…
समाचार फर्स्ट नेटवर्क भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर…
समाचार फर्स्ट एजेंसी New Delhi: वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यानि पूरे देश में एक…
Shimla/Chamba: हिमाचल प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती जल्द होने वाली है। राज्य लोकसेवा आयोग जल्द…