हिमाचल

‘धर्मशाला में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर’

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर स्थापित करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट करीब 150 से 200 करोड़ रुपये का होगा और इसके लिए जल्द डीपीआर तैयार की जाएगी। उन्होंने सदन में एडीबी से मंजूर टूरिज्म प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। उन्होंने कहा, हिमाचल प्रदेश के लिए एशियन विकास बैंक से बहुप्रतीक्षित 2095 करोड़ रुपये का टूरिज्म प्रोजेक्ट मंजूर हो गया है। इस प्रोजेक्ट से राज्य में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से हिमाचल के पर्यटन की तस्वीर बदल जाएगी। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट के मिलने का इंतजार था। कोविड के कारण यह प्रोजेक्ट कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया था, लेकिन अब एक मांग पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संदर्भ में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले थे। वित्त मंत्री से भी इस सिलसिले में चर्चा हुई और केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। शुरुआत में यह परियोजना 1892 करोड़ की थी, लेकिन अब एडीबी ने 2095 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर किया है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

22 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

32 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

45 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

56 mins ago

संजौली मस्जिद विवाद: स्थानीय लोगों को पार्टी बनाए जाने पर 4 बजे आएगा फैसला

Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…

1 hour ago