हिमाचल

छोटी काशी में 2 मार्च से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव, CM करेंगे शुभारंभ

डीसी मंडी अरिंदम चौथरी ने कहा कि छोटी काशी मंडी का अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव यहां के देवी-देवताओं को समर्पित है। ये महापर्व विशेष तौर से देव संस्कृति और यहां की समृद्ध परंपराओं को प्रमुखता देते हुए 2 से 8 मार्च तक पूरी धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव का शुभारम्भ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। मुख्यमंत्री 2 मार्च को प्रथम जलेब में शामिल होंगे। 2 मार्च को प्रथम जलेब के बाद मध्य जलेब 5 मार्च को निकाली जाएगी। तीसरी और अंतिम जलेब में 8 मार्च को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल होंगे। वे समापन समारोह में मुख्यातिथि होंगे। अरिंदम चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन ने देवताओं के नजराने और देवलुओं के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा है। सीएम नजराने और मानदेय में वृद्धि को लेकर फैसला लेंगे।

पड्डल से 2 करोड़ से ज्यादा की आय

उपायुक्त ने बताया कि इस बार मेला समिति को पड्डल मैदान से कुल 2 करोड़ 9 लाख 98 हजार 198 रुपये की आय हुई है। इसमें पड्डल मैदान से 1.52 करोड़, छोटे पड्डल में झूला इत्यादि से 25 लाख 90 हजार, तंबोला से 7 लाख 8 हजार और रेहड़ी-फहड़ी से 25 लाख रुपये से अधिक की आमदनी हुई है। कुल मिलाकर ये पहले के मुकाबले करीबन 15 लाख रुपये अधिक है। इसके अलावा टिकट, स्मारिका विज्ञापन, डोनेशन और अन्य योगदान के माध्यमों से भी आय प्राप्त हो रही है।

216 देवी देवताओं को निमंत्रण

उपायुक्त ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी 216 पंजीकृत देवी देवताओं को महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। मंडी आने वाले देवी देवताओं, कारदारों और देवलुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार धाम का आयोजन यू ब्लॉक की बजाय भीमाकाली सभागार में रहेगा।

अरिंदम चौधरी ने कहा कि इस बार पड्डल मैदान मंडी शिवरात्रि मेले के अतीत को जीवंत बनाती पुराने फोटोज की एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। हमारा प्रयास है कि देव आस्था का यह महा समागम देव संस्कृति को और मजबूती देने में सहायक हो तथा युवा पीढ़ी का इससे जुड़ाव और गहरा हो। उपायुक्त ने कहा कि महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया है। प्रत्येक सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकारों के कार्यक्रम होंगे।

सेरी मंच पर होगी एक सांस्कृतिक संध्या

अरिंदम चौधरी ने बताया कि मेले में इस बार 6 की बजाय 7 सांस्कृतिक संध्याएं रखी हैं। 7वीं संध्या हमारे देश के वीर शहीदों को समर्पित रहेगी । इसमें शहीदों के परिजनों के अलावा सैनिक परिवारों को विशेष तौर से बुलाया जाएगा। इसका आयोजन 8 मार्च को सेरी मंच पर किया जाएगा। ये एक प्रयोग के तौर पर किया जा रहा है और इसके लिए ट्रैफिक प्लान भी अलग बनेगा। बाकी सांस्कृतिक संध्याएं पड्डल में होंगी।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव में 200 बच्चों, जिनमें अनाथ, दिव्यांग और कुपोषण के शिकार बच्चे शामिल होंगे, का सामूहिक जन्मदिन आयोजन का कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने महोत्सव में सामाजिक संदेशों के प्रसार पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। जनजागरूकता के लिए विशेष आयोजन किए जाएंगे। महोत्सव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पोषण अभियान और नशा मुक्ति जैसे अभियानों के तहत विविध गतिविधियां की जाएंगी। शहर में हर दिन अलग अलग जगह ‘फ्लैश मॉब’ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा सेल्फी प्वाइंट बनाकर भी सामाजिक सरोकार की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए जलेब में भी सामाजिक संदेष वाली झांकियां रखी गई हैं।

सांस्कृतिक संध्याओं ये कलाकार मचाएंगे धमाल

जतिन लाल ने बताया कि पड्डल में पहली सांस्कृतिक संध्या 2 मार्च को होगी। इसमें देशभर में नाम कमाने वाले हिमाचल पुलिस बैंड ‘हारमनी ऑफ दी पाइन्स’ की प्रस्तुति रहेगी। इसके अलावा इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। 3 मार्च को हिमाचली लोक गायक इंद्रजीत और पंजाबी गायिका अर्षप्रीत कौर अपने गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। 4 को इंडियन आइडल फेम हिमाचल के कुमार साहिल और पंजाबी गायक मनकीरत औलख अपनी गायिकी से धमाल मचाएंगे। 5 मार्च को इंडियन आइडल फेम हिमाचल के अनुज शर्मा और हिमाचली लोक गायक नरेंद्र ठाकुर अपनी प्रस्तुति देंगे। 6 मार्च को दिव्यंाग बच्चों का फैशन होगा साथ ही नाटी किंग कुलदीप शर्मा अपनी गायकी का जादू बिखेरेंगे। 7 मार्च को दिव्यांग बच्चों का डांस शो ‘डांस ऑन व्हील्स’ रहेगा, इसके अलावा पंजाबी गायक मनिंदर भुट्टर अपने गानों से धमाल मचाएंगे। 8 मार्च को सेरी मंच पर ‘शहीदों को नमन’ कार्यक्रम रहेगा।

Samachar First

Recent Posts

लापरवाह एनएचएआइ की ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

2 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

2 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

2 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

2 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

2 hours ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

2 hours ago