Categories: हिमाचल

ऊनाः लठियाणी में 22 दिसंबर को होगा जनमंच का आयोजन

जिला ऊना में प्रदेश सरकार का प्रमुख कार्यक्रम जनमंच का आयोजन 22 दिसंबर को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र लठियाणी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में किया जाएगा। यह जानकारी ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मत्स्य और पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बुधवार देर शाम थाना कलां में अधिकारियों के साथ एक बैठक में दी।

कंवर ने कहा कि जनमंच के आयोजन के लिए इस बार नौ पंचायतों का समूह बनाया गया है, जिनमें डोहगी, धुंदला, मलांगड़, तनोह, लठियाणी, बुधान, ढियूंग्ली, चम्याड़ी और सिंहाणा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं प्री-जनमंच गतिविधियों में शामिल होंगे और सभी नौ पंचायतों में जाकर लोगों से मिलेंगे। बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि जनमंच हिमाचल प्रदेश सरकार का एक अहम कार्यक्रम है जिसके माध्यम से समाज के आम लोगों की समस्याओं का समाधान कर उनके घर-द्वार को सुनिश्चित बनाना है।

विभिन्न समस्याओं और शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और प्री-जनमंच गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ पंचायतों में शत प्रतिशत पहुंचाने को कहा। कंवर ने अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों को जोड़ने पर बल दिया। अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित समस्याओं और शिकायतों के निपटारे की संपूर्ण सूचना जनमंच कार्यक्रम से पूर्व एसडीएम और बीडीओ बंगाणा को उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।

Samachar First

Recent Posts

अमेरिकी अदालत में रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी पन्‍नू की हत्या की साजिश का आरोप

Sikh separatist murder conspiracy: अमेरिका में एक भारतीय रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत…

26 seconds ago

प्रदेश में सस्ते राशन डिपो का सोशल रिव्यू शुरू, कार्डधारकों की शिकायतें सरकार को भेजी जाएंगी

प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी कार्डधारकों की शिकायत और सुझाव पधर से शुरूआत,  सुरजीत सिंह…

36 mins ago

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

2 hours ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

2 hours ago

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

13 hours ago

NIT Hamirpur: जटिल विश्लेषण के अनुप्रयोगों पर चर्चा, ICNAAO-2024 की शुरुआत

NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…

13 hours ago