Categories: हिमाचल

पेयजल संकट से जूझ रहा IPH मंत्री का जिला

सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का गृह जिला पेयजल संकट से जूझ रहा है। जिला की लोअर रिवालसर पंचायत के ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पानी की समस्या हल न हुई तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतर कर धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार, पंचायत लोअर रिवालसर की वार्ड.ग्राउंड के करीब 25 परिवारों को पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। गांव के नजदीक कोई प्राकृतिक जलस्रोत न होने के कारण लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कम बारिश होने के कारण गांव के सभी जलस्रोत सूख गए हैं। महिलाओं को घर की जरूरतों के लिए पानी कई किलोमीटर का सफर तय कर लाना पड़ रहा है।

वहीं, स्थानीय ग्रामीणों व मवेशियों को भारी पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग को चेताया कि अगर समय रहते पानी की समस्या का हल नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़को पर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। इस संदर्भ में सिचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग रिवालसर के सहायक अभियंता प्रभु राम का कहना है कि पेयजल स्रोत के सूखने से समस्या उत्पन्न हुई है। इस समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

5 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

10 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

11 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

11 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

11 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

12 hours ago