हिमाचल

पवन काजल का भाजपा में जाने से नहीं पड़ता कोई फर्क : अजय वर्मा

विधायक पवन काजल कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है. जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ता भी एकजुट होना शुरू हो गए हैं. इसी के चलते शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय वर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि विधायक पवन काजल का भाजपा में जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता.

उनके जाने से कांग्रेस पार्टी खुश है क्योंकि उनके कार्यकाल के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उचित मान सम्मान नहीं दिया वह पहले ही भाजपा के थे. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस पार्टी को और ज्यादा मजबूत करना है. बहुत जल्द कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक सम्मेलन करके विचार विमर्श किया जाएगा.

वहीं, कांग्रेस पार्टी हाईकमान के दिशा निर्देश अनुसार नई ब्लॉक कांग्रेस का गठन भी किया जाएगा. आने वाले समय में कांग्रेस के दिग्गज नेता कांगड़ा का दौरा करेंगे. भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है. बाहर के लोगों का पार्टी में स्वागत हैं. कांगड़ा में कांग्रेस से कमजोर नहीं है.

आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से 12 सीटे जीत कर सरकार बनाएगी जिसमें कांगड़ा से भी कांग्रेस विधायक होगा. क्योंकि सरकार बनाने का रास्ता कांगड़ा से ही जाता है. उन्होंने कहा कि सत्ता के लालच में अपना दल बदलने वाले को जनता जरूर सबक सिखाएगी. प्रदेश में 10 लाख बेरोजगार हैं भाजपा सरकार ने सैंकड़ो नौकरियां ही दी.

हिमाचल में भाजपा का आना बिल्कुल मुश्किल है. भाजपा सरकार जाने वाली है और कांग्रेस सरकार आने वाली है. पार्टी हाईकमान जिस भी कार्यकर्त्ता को कांगड़ा से टिकट देगी कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर कांगड़ा में कांग्रेस का विधायक लाएगी और सरकार बनाएगी. संगठन से ही नेता चुने जाते है नेता से संगठन नहीं.

Kritika

Recent Posts

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

4 mins ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

7 mins ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

12 mins ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

20 mins ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

16 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

16 hours ago