<p>बबेली स्थित भारत-तिब्बत सीमा की पुलिस वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत शनिवार को कुल्लू शहर में सफाई अभियान चलाया। वाहिनी के कमांडेंट कुशल कुमार के निर्देशानुसार सहायक कमांडेंट रवि राय के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान अधिकारियों और जवानों ने कुल्लू बस स्टैंड से ढालपुर मैदान तक सफाई की। </p>
<p>इस अभियान में हिमाचल पुलिस के जवानों ने भी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का सहयोग किया। सहायक कमांडेंट रवि राय ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस 15 दिसंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मना रही है। इसके तहत बबेली के अलावा कुल्लू के अन्य क्षेत्रों में भी सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को कुल्लू शहर मंे चलाए गए सफाई अभियान में 100 से अधिक जवानों ने भाग लिया।</p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…