हिमाचल के बागबानी और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि चाहे भारी भरकम कर्ज प्रदेश की जनता पर छोड़े जाने की बात हो। या फिर हिमाचल में अब तक सदी की आई सबसे बड़ी आपदा में केंद्रीय मदद की बात। प्रदेश के भाजपा नेता सिर्फ झूठ बोल कर लोगो को गुमराह कर रहे है। उन्होंने बर्फबारी में सरकार की तैयारियों के पूरा होने की बात कही है।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद प्रदेश में हुई बर्फबारी को राज्य के किसान बागबान के लिए फायदेमंद है । उन्होंने कहा की ये बर्फबारी गर्मियों में पानी की किल्लत को भी दूर करेगी। बर्फबारी के बाद जनजातीय इलाको में एवलांच के खतरे से बचने और अवरुद्ध सड़को की बहाली के लिए सरकार तैयार है।
वहीं भाजपा द्वारा सरकार के कामकाज को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर जगत सिंह नेगी ने कहा की हिमाचल में भाजपा के नेता झूठ बोल कर लोगो को गुमराह करने की राजनीति कर रहे है। उन्होंने कहा की प्रदेश पर 75 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ा है। उन्होंने कहा कि आपदा में आम जनता ने सरकार को मदद दी लेकिन केंद्र को भेजे गए 12 हजार करोड़ में से सिर्फ 633 करोड़ राज्य को मिले है जो न काफी है।
Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…
हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…
विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…
शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…
कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…
ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…