<p>प्रदेश की जयराम सरकार ने दिवाली के बाद सरकारी कर्मचारियों को एक और तोहफा दिया है। केंद्र सरकार की ओर से ब्याज की नई दरों पर लिए गए निर्णय को अब प्रदेश सरकार ने भी लागू कर दिया है। अब हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों को जापीएफ में जमा पैसों पर 7.06 की बजाए 8 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। राज्य वित्त विभाग ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। यह दर 1 अक्टूबर से लेकर 31 दिसंबर 2018 के बीच लागू होगी।</p>
<p>बात दें कि अगस्त 2016 से पहले सरकारी कर्मचारियों को 8.8 फीसदी ब्याज दिया जाता था, लेकिन बाद में घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया गया। इसके बाद एक बार फिर ब्याज दरों में बदलाव करते हुए इसे घटाकर 7.6 फीसदी कर दिया गया था। लेकिन इस बार सरकार ने कर्मचारियों को राहत प्रदान की है। सरकार ने जीपीएफ ब्याज दर को 7.6 से बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया है। जीपीएफ में हुई इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों को लाभ मिलने वाला है।</p>
<p> </p>
New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…
Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…
सुसाइड नोट पर उच्चाधिकारियों पर आरोप पत्नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…