हिमाचल

नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह का पलटवार

दिल्ली बैठकर और बयान देकर गुमराह न करें नेता प्रतिपक्ष: अनिरुद्ध सिंह

पांच साल हेलीकॉप्टर में घूमते रहे जयराम ठाकुर: अनिरुद्ध सिंह

किराये के लिए जिन लोगों ने अप्लाई किया है उसका प्रोसेस जारी: अनिरुद्ध सिंह

आपदा राहत के लिए मंडी जिला ने 70 करोड़ की डिमांड दी: अनिरुद्ध सिंह

30 करोड़ जारी हुए और लोगों को घर बनाने के लिए मिले 7 लाख: अनिरुद्ध सिंह

शिमला: ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा की विपक्ष का काम सिर्फ आरोप लगाना है। जयराम ठाकुर खुद पांच साल हेलीकाप्टर मे घूमते रहे। आपदा मे जिन जिन लोगों ने भी मुआवजे के लिए आवेदन किया हे उनको लगभग अभी तक तीस करोड़ रुपए प्रदेश सरकार पहली किश्त मे आवंटित कर चुकी है और आगे भी ये सहायता राशि आपदा से प्रभावित लोगों को देते रहेंगे. जय राम ठाकुर गलत बयानवाजी कर जनता को गुमराह कर राजनीति कर रहे है।

वहीं उन्होंने जिला परिषद कैडर को लेकर कहा कि आज के समय मे जिला परिषद के कर्मचारी ईमानदारी और मेहनत से अपना काम कर रहे है और जो उनकी मांगे हे उस पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक काम कर रही है और इस बारे मे कर्मचारियों को किसी भी शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा. कर्मचारियों की देनदारियों को समय समय पर दिया जा रहा है।

वहीं उन्होंने कहा कि शांता कुमार एक वरिष्ठ नेता हे और उन्होंने भी सरकार के काम की सराहना की है. वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि चिकित्सकों द्वारा मुख्यमंत्री को अभी आराम करने की सलाह दी गई है और दो तीन दिन मे उनको अस्पताल से छूटी मिल जाएगी और वे एक सप्ताह के अंदर अपना काम शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि वह खुद मुख्यमंत्री से मिलकर वापिस शिमला वापिस लौटे है।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

6 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

6 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

6 hours ago