हिमाचल

केंद्र को कोसने की बजाय प्रदेश के विकास पर ध्यान दें मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

एक साल बाद मंत्री बनाया और एक तीन हफ़्ते बाद भी नहीं दिया विभाग : जयराम ठाकुर 

केंद्र हिमाचल के साथ कर रही है पूरा सहयोग, लोगों को गुमराह करना बंद करे सरकार: जयराम ठाकुर 

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ केंद्र सरकार को कोसने में ही अपनी सारी ऊर्जा खर्च कर रही है। जबकि केंद्र हिमाचल का हर मामले में पूरा सहयोग कर रहा है। केंद्र सरकार को कोसने से कुछ नहीं होगा। मुख्यमंत्री को प्रदेश के विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के सारे काम ठप्प पड़े हैं। सड़कें, स्कूल अस्पताल के निर्माण कार्य रुके पड़े हैं। कई अस्पतालों में एक भी चिकित्सक नहीं हैं। पूर्व सरकार में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट की रिपेयरिंग तक नहीं हो पा रही है। लोगों के इलाज से लेकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन लोगों को समय से नहीं मिल पा रही है। हिम केयर के बकाए के कारण लोगों का इलाज किसी भी समय रुक सकने की स्थिति आ गई है। ऐसे में सिर्फ़ दोषारोपण से काम नहीं चल सकता है। सरकार को अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास होना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपदा हो या रूटीन में चलने वाले विकास कार्य, केंद्र सरकार ने हिमाचल के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया है। हिमाचल को मिलने वाले प्रोजैक्ट्स में एक भी नए पैसे की कटौती नहीं की है। ऐसे में राज्य सरकार और कांग्रेस के नेताओं द्वारा रोज़ रोज़ केंद्र पर दोषारोपण करना किसी प्रकार उचित नहीं है। राज्यों के संदर्भ में जो भी नियम बनाए जाते हैं। वह सभी राज्यों के लिए समान हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर आई सरकार ग़ज़ब-ग़ज़ब के काम कर रही है। एक साल तक मंत्रियों के पद ख़ाली रखे, बदले में सीपीएस बनाए। सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद दो नए मंत्री बनाए। आज धीरे-धीरे एक महीनें का समय हो रहा है लेकिन अभी तक दोनों मंत्रियों को प्रभार नहीं दिया जा सका है। ऐसे में यह प्रश्न स्वाभाविक है कि यदि प्रभार नहीं देना था तो मंत्री किस बात के लिए बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार किसी भी चीज को लेकर गंभीर नहीं है। जिसके कारण प्रदेश के लोगों को कठिनाइयां उठानी पड़ रही हैं। 

Kritika

Recent Posts

दृष्टिहीन संघ का सचिवालय के बाहर चक्का जाम, मांगें पूरी न होने तक प्रदर्शन चेताया

Blind Union protest in Shimla: राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने शिमला के छोटा शिमला स्थित सचिवालय…

14 mins ago

पूर्वी लद्दाख में तनाव कम होगा, भारत और चीन के बीच पेट्रोलिंग सिस्टम पर सहमति

ब्रिक्स समिट से पहले भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए…

52 mins ago

बड़सर मिनी सचिवालय का निर्माण पूरा, भाजपा-कांग्रेस में श्रेय की होड़

रिपोर्ट:- राजकुमार, हमीरपुर Barsar Mini Secretariat construction: हमीरपुर जिले की बड़सर विधानसभा में मिनी सचिवालय…

3 hours ago

50,000 से कम आय वालों के लिए पानी की दरें आधी, शहरी क्षेत्रों में मीटर अनिवार्य

Himachal new water tariffs: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 50,000 रुपये से कम वार्षिक आय वाले…

5 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू प्रियंका गांधी के नामांकन में शामिल होंगे

Priyanka Gandhi Wayanad nomination: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार दोपहर को शिमला…

5 hours ago

आज शिमला में मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम फैसले संभव

Today Himachal Cabinet meeting : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को शिमला के सचिवालय…

5 hours ago