Categories: हिमाचल

शिमला में धूमधाम से मनाया जा रहा जन्माष्टमी का त्यौहार, मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

<p>देश और दुनिया में आज जन्माष्टमी की धूम है। जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान कृष्ण भगवान विष्णु के 8वें अवतार माने जाते हैं। राजधानी शिमला के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। राधा कृष्ण मंदिर शिमला को जन्माष्टमी पर्व पर दुल्हन की तरह सजाया गया है। मन्दिर में इसके अलावा शिमला के राम मंदिर, गंज मंदिर, संजौली और कसुम्पटी में राधा कृष्ण मंदिर का नजारा जन्माष्टमी लेकर देखने लायक है। मंदिरों में भजन र्कीतन विभिन्न कीर्तन मण्डिलियों द्वारा किया जा रहा है।&nbsp;</p>

<p>सनातन धर्म सभा के प्रधान अजय सूद ने बताया कि जन्माष्टमी का पर्व हर साल की भांति धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारी तादाद में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने आ रहे हैं। कोरोना के मध्य नजर किसी भी श्रद्धालु को मंदिर में बैठने की इजाजत नहीं है। इसके अलावा ना तो प्रसाद चढ़ाया जा रहा है और ना ही प्रसाद दिया जा रहा है। मंदिर में प्रवेश से पूर्व सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।</p>

<p>बता दें कि इस बार जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र, जयंती योग के साथ चंद्रमा वृषभ राशि में होगा। यह वही योग है जो द्वापर युग में श्रीकृष्ण के जन्मदिवस के समय था। छह साल बाद इस बार फिर यही योग बन रहा है। इससे पूर्व साल 2015 में ऐसा योग बना था। जन्माष्टमी पर्व पर सर्वार्थ सिद्धि योग और जयंती योग भी बन रहा है। &nbsp;विधि विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर व्रत रखना चाहिए, इससे सभी मनोरथ पूरे होते हैं।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

4 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

4 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

5 hours ago