Categories: हिमाचल

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में हिमाचल का जवान शहीद

<p>जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के जेसीओ सूबेदार राज कुमार शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक जब शहीद राज कुमार रात को गश्त के बाद ड्यूटी से लौट रहे थे, तो अचानक आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई और आतंकियों से लोहा लेते सूबेदार राज कुमार शहीद हो गए।<br />
&nbsp;<br />
शहीद राज कुमार द्रंग में तैनात थे और राष्ट्रीय राइफल की 53वीं इकाई में सूबेदार थे। 9 मार्च 1970 को जन्मे राज कुमार हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में नूरपुर तहसील के तहत आने वाले गांव खन्नी के निवासी थे। शहादत की खबर मिलते ही राज कुमार के परिवार में मातम छा गया है। उनके पैतृक गांव में भी शोक की लहर है।</p>

<p>बता दें कि जम्मू कश्मीर में इस साल अब तक 164 आतंकी मारे जा चुके हैं। वहीं, इस साल अब तक सेना के 45 जवान शहीद हुए हैं। पिछले साल 141 आतंकी मारे गए थे, जबकि सेना के 63 जवान शहीद हुए थे। पिछले साल पाकिस्तान की ओर से 228 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया गया। वहीं, इस साल ये संख्या 503 पहुंच चुकी है। पिछले साल एलओसी पर सेना के 8 जवान शहीद हुए थे, इस साल अब तक 14 जवान सीमा पर शहीद हो चुके हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य नेताओं ने द…

55 mins ago

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और…

1 hour ago

हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

धर्मशाला : हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान…

1 hour ago

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

23 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

23 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

23 hours ago