हिमाचल

“जेपी नड्डा की राहुल गांधी पर टिप्पणी, कांग्रेस ने जताई आपत्ति”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा राहुल गांधी को टूल किट कहने पर कांग्रेस भड़क गई है और उन्हें देशभक्ति का पाठ ना सिखाने की हिदायत दी है.
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस पार्टी का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है.
देश की एकता अखंडता के लिए गांधी परिवार ने बलिदान दिए हैं. भाजपा बताएं कि उनके के किस नेता ने आजादी से पहले और बाद में देश के लिए अपना बलिदान दिया है.
कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि सांसद होने के नाते राहुल गांधी का संसद में बोलने का अधिकार है. लेकिन उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जा रहा है. जिस तरह से कांग्रेस लगातर अदाणी की जांच की मांग रही है उसके चलते केंद्र की भाजपा सरकार अदाणी को बचाने का प्रयास कर रही है.
केंद्र सरकार SBI, LIC पर दबाव बना कर अदानी की मदद करने में लगी है. इसको लेकर संसद में विपक्ष जेपीसी गठन की मांग कर रहा है. लेकिन सत्तापक्ष संसद में सुनियोजित तरीके से हंगामा कर लोगो का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है. राहुल गांधी को संसद में बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है. उन्हें इसलिए रोका जा रहा ताकि सच्चाई बयां ना कर सके.
Kritika

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

5 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

5 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

5 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

5 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

5 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

9 hours ago