Categories: हिमाचल

ईरान में गोल्ड जीताने वाली कविता पहुंची मनाली, जोरदार स्वागत

<p>ईरान में कबड्डी चैंपियनशिप में धमाल मचाने वाली हिमाचल की कविता ठाकुर सोमवार को गृह क्षेत्र मनाली पहुंची। कविता के मनाली पहुंचते ही वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। कविता की टीम ने ईरान में कबड्डी में जीतकर पूरे देश औऱ प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा किया है।</p>

<p>&nbsp;जिला कबड्डी एसोसिएशन और मनाली के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने माल रोड में एकत्रित होकर वाद्य यंत्रों की धुन में कविता का स्वागत किया। इस जीत में हिमाचल की दो बेटियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। इसमें एक मनाली की बेटी कविता ठाकुर और एक सिरमौर की प्रियंका नेगी शामिल रही। प्रियंक नेगी पहले ही अपने गृह क्षेत्र पहुंच चुकी है जबकि कविता सोमवार को मनाली पहुंची।</p>

<p>इस प्रतियोगिता में कविता ने बेहतरीन प्रदर्शन कर देश को एशियन कबड्डी का खिताब दिलाया। इससे पहले भी कविता ठाकुर 2014 में भारत की ओर से खेलते हुए गोल्ड पर कब्जा कर चुकी है। कविता को कबडडी खेल की ओर प्रेरित करने वाले कोच विजय ठाकुर ने बताया कि कविता शुरू से ही होनहार रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मंडी: वरूण वालिया ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में हुई फ्रेंच बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव मलवाणा वरूण वालिया ने इतिहास रचते हुए इंडोनेशिया…

3 hours ago

देश भर से आए गैर कृषक संगठनों ने सरोआ हैंडलूम परिसर का किया भ्रमण

मंडी: बैंक और रूरल डवलपमेंट ,बर्ड, और नाबार्ड के सौजन्य से देश भर से आए…

3 hours ago

मंडी: इंटेक ने 95 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

मंडी: भारतीय सांस्कृतिक निधि ,इटैंक ने मंडी में आयोजित एक विशेष समारोह में 95 साल…

3 hours ago

eKYC करवाने की अन्तिम तिथि बढ़ाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि…

3 hours ago

सारा मायका इक बराबर, देहरे दे विकास वास्ते देया वोट: कमलेश

मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना, तुहाड़े कम कराने शगुन दे रूप…

3 hours ago

प्रदेश ने एनईएसडीए में अनिवार्य 56 ई-सेवाओं की परिपूर्णता का लक्ष्य हासिल किया

डिजिटल तकनीक विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के डिजिटल तकनीक विभाग ने…

3 hours ago