Categories: हिमाचल

कांगड़ा: मलबे में दबे 5 लोगों को किया गया रेस्क्यू, 9 लोग अभी भी लापता, करीब 9 करोड़ का नुकसान

<p>शाहपुर के बोह में मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जोरों पर हैं। NDRF की टीम ने अब तक 5 लोगों को मलबे से जिंदा बाहर निकालने में सफलता हासिल की है। रेस्क्यू किये गए इन 5 लोगों में 2 बच्चियां भी शामिल हैं। अभी भी 9 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है जिनकों निकालने के लिए सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।</p>

<p>वहीं, कांगड़ा-चंबा सांसद किशन कपूर भी मंगलवार को मौके पर पहुंचे और नुक्सान का जायजा लिया। सांसद किशन कपूर ने कहा कि अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक करीब 9 करोड़ का नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदद का आश्वासन दिया है। एनडीआरएफ की टीम और होम गार्ड के जवान रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं।&nbsp;</p>

<p>बता दें कि जिला कांगड़ा में सोमवार को हुई भारी बारिश के चलते बोह गांव में 7 घर भुस्खलन की चपेट में आ गए थे। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए सोमवार से NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। सोमवार देर रात तक चले रेस्क्यू अभियान में 2 बच्चियों सहित 5 लोगों को जिंदा निकाला गया है। जबिक अभी भी 9 लोगों के फंसे होने की आशंका है। मंगलवार सुबह से जारी रेस्क्यू अभियान के दौरान खबर लिखे जाने तक एक भी व्यक्ति नहीं मिला है। इससे पहले सोमवार को एक महिला का शव भी मिला था।&nbsp;<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

10 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

11 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

12 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

15 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

15 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

15 hours ago