Categories: हिमाचल

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में मतदान के लिए 10204 कर्मचारी देंगे सेवाएं: डीसी

<p>मतदान के लिए कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 2230 पोंलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने बताया कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए 19 मई को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। जिसमें से 1613 कांगड़ा ज़िला में और 617 चम्बा ज़िला में स्थापित किये गए हैं। मतदान केन्द्रों मे 10204 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। जिसमें से 7880 कांगड़ा में और 2324 चम्बा में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए 575 माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गये हैं जिसमें से 464 कांगड़ा में तथा 111 चम्बा में तैनात हैं। डीसी कांगड़ा संदीप कुमार ने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए 19 मई को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसमें कांगड़ा ज़िला के 13 विधानसभा क्षेत्र तथा चंबा ज़िला के 4 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। यहां कुल 14 लाख 27 हज़ार 338 मतदाता हैं। इनमें से 7 लाख 27 हजार 384 पुरूष और 6 लाख 99 हजार 934 महिला मतदाता हैं। सर्विस वोटर की संख्या 21836, दिव्यांग वोटर 5868 तथा शतकवीर 74 तथा 20 अन्य मतदाता शामिल हैं।</p>

<p>डीसी ने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 40 मतदान केन्द्र महिला कर्मियों द्वारा संचालित किये जाएंगे। जिसमें से 30 कांगड़ा ज़िला में तथा 10 चंबा ज़िला में संचालित किये जाएंगे। इसी तरह कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 58 मॉडल पोलिंग स्टेशन जिसमें से कांगड़ा में 45 और चंबा में 13 बनाए गए। 172 बेव कास्टिंग बूथ बनाए गए जिसमें से 162 कांगड़ा में और 10 चम्बा में हैं। संदीप कुमार ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष प्रबन्ध किये गये हैं। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा हेतु मतदान दिवस के दिन दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान केन्द्र और मतदान केन्द्र से घर तक आने-जाने की व्यवस्था भी की गई है। इसके अतिरिक्त मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर का प्रबन्ध भी किया गया है। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन दिव्यांग मतदाताओं के लिए सहायक भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही ऐसे मतदाता जिन्हें स्ट्रैचर या छड़ी की आवश्यकता है, उन्हें स्ट्रैचर तथा छड़ी भी उपलब्ध करवाई जाएगी।</p>

<p>मतदाताओं के विधानसभावार आंकड़ों के मुताबिक नूरपुर मे 44747 पुरूष, 43481 महिलाएं, इन्दौरा में 45593 पुरूष व 42777 महिलाएं, फतेहपुर में 42016 पुरूष, 41849 महिलाएं, ज्वाली में 47632 पुरूष, 47385 महिलाएं, ज्वालामुखी में 37900 पुरूष, 38157 महिलाएं, जैसिंहपुर में 39300 पुरूष, 41590 महिलाएं, सुलह में 49933 पुरूष, 51519 महिलाएं, नगरोटा में 43527 पुरूष, 43322 महिलाएं, कांगड़ा में 40326 पुरूष, 39897 महिलाएं, शाहपुर में 43101 पुरूष, 42304 महिलाएं, धर्मशाला में 41003 पुरूष, 40064 महिलाएं, पालमपुर में 37420 पुरूष, 36925 महिलाएं और बैजनाथ में 43442 पुरूष, 43321 महिला मतदाता हैं। इसके अतिरिक्त स्वीप कार्यक्रम के तहत 63 हज़ार नये मतदाता जुड़े हैं तथा फेसबुक के माध्यम से जागरूकता अभियान के तहत 19 अप्रैल तक 1 लाख 34 हज़ार लोगों तक वोटर जागरूकता मुहिम पहुंच चुकी हैं। चंबा के चुराह में 36970 पुरूष, 35688 महिलाएं, चम्बा में 39836 पुरूष, 39333 महिलाएं, डलहौजी में 35736 पुरूष, 34589 महिलाएं तथा भटियात में 37477 पुरूष, 37318 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए 575 माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गये हैं जिसमें से 464 कांगड़ा में तथा 111 चम्बा में तैनात हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

52 mins ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

1 hour ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

4 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

4 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

5 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

18 hours ago