Categories: हिमाचल

कांगड़ा: मनरेगा मेें लग रही थी फर्जी हाजरी, जांच टीम ने किया खुलासा

<p>मनरेगा में चल रहे फर्जी दिहाड़ी केस का जांच को लेकर मंगलवार को एक टीम खटियाड़ पंचायत के कार्यालय में पहुंची। यहां टीम के सदस्यों ने जांच के दौरान पाया कि कर्मो देवी जो शारीरिक तौर पर अपंग है और कभी काम पर भी नहीं आई की हाजरी वहां लगी हुई थी। ये हाजरी किसने लगाई इस बात की जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।</p>

<p>टीम में बीडीओ ज्ञान प्यारी, पंचायत इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, एसवीपीओ राज कुमार और कनिष्ठ अभियंता सुरजीत सिंह शामिल थे। टीम ने पंचायत प्रधान के साथ-साथ पंचायत सदस्य और मनरेगा में मौके पर काम कर रहे लोगों के बयान लिखे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने बयानों में साफ कहा है कि कर्मों देवी काम पर नहीं आती थी। मगर उसकी फर्जी हाजिरी लगी है।</p>

<p>हालांकि पंचायत के वार्ड नंबर 7 के कर्म चंद ने अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी कि उनकी पत्नी कर्मो देवी चलने-फिरने में असमर्थ है और बिना सहारे के घर से बाहर ही नहीं निकल सकतीं। अब सवाल ये उठता है कि शारीरिक तौर पर असमर्थ कर्मो देवी की हाजरी किसने लगाई इस बात की कार्रवाई की जाएगी।</p>

<p>बीडीओ फतेहपुर ज्ञान प्यारी ने बताया कि कर्मचारियों के बयान रिकॉर्ड कर लिए गए हैं। रिपोर्ट बना कर उचित कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। भ्रष्टाचार सहन नहीं होगा, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और नियमों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

6 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

7 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

7 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

8 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

8 hours ago