हिमाचल

कांगड़ा: उचित मूल्य की दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा: जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, पुरषोतम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानें आबंटित की जानी हैं। इसके लिए लिए ऑनलाइन आवेदन 23 मार्च, 2022 तक आमंत्रित किए हैं।

उन्होंने बताया कि विकास खण्ड भवारना के नगर निगम पालमपुर के चिम्बलहार वार्ड नंबर-7, विकास सुलह की ग्राम पंचायत जैन्द के खडमैकहड़, ग्राम पंचायत सपरूहल के सपरूहल वार्ड नंबर-1, ग्राम पंचायत नौरा के गांव मतेहड़ वार्ड नंबर-1 और विकास खण्ड देहरा की ग्राम पंचायत उम्मर के गांव हटली वार्ड नंबर-1 में उचित मूल्य की दुकानें खोली जानी हैं।

उचित मूल्य की दूकान खोलने के इच्छुक अधिक जानकारी के लिए जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय में या दूरभाष नम्बर 01892-222877 पर किसी भी कार्य दिवस के दौरान प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

3 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

3 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

4 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

14 hours ago