हिमाचल

कांगड़ा: कांस्टेबल के 293 पदों के लिए 24 नवंबर से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में कांस्टेबल के 293 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 नवंबर पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में शुरू होगी। 293 पदों में से पुरुष कांस्टेल के 205 पद, महिला कांस्टेबल के 68 और पुरुष चालक के 20 पदों के लिए ये भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए 49 हजार 926 आवेदन विभाग के पास आए हैं। इसमें से 36 हजार 793 आवेदन पुरुष कांस्टेबल के, 11 हजार 756 महिला कांस्टेबल के और 1377 आवेदन चालक पद के लिए आए हैं।

24 नवंबर से 27 नवंबर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में ग्राउंड टेस्ट के लिए प्रतिदिन 1500 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। पुरुष कांस्टेबल की ग्राउंड प्रक्रिया 24 नवंबर से 18 दिसंबर तक होगी। सभी अभ्यर्थियों को शारीरिक क्षमता एवं दक्षता परीक्षा के लिए उनके आवेदन के समय पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश के माध्यम से सूचित कर दिया गया है।

भर्ती ग्राउंड प्रक्रिया को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आने वाले उम्मीदवारों/अभ्यर्थियों निर्देशित किया है कि ग्राउंड में आने से पूर्व उन्हें तय नियमों की अनुसरण करना अनिवार्य होगा। अभयर्थियों को निर्धारित तारीख और समय पर शारीरिक परीक्षा के लिए पुलिस मैदान धर्मशाला में उपस्थित होना होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आने वाले अभ्यर्थी अपने साथ एडमिट कार्ड की एक प्रतिलिपि साथ लानी होगी। इसके अलावा हिमाचली बोनाफाइड, दसवीं का प्रमाण पत्र जन्मतिथि प्रमाणिकता के लिए, जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, चालक के पद वाले अभ्यर्थी को ड्राइविंग लाइसेंस, और दो रंगीन फोटो भी साथ लाने होंगे।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago