Categories: हिमाचल

कांगड़ा: बारिश-भूस्खलन में फंसे 141 लोगों को किया गया रेस्क्यू, 11 लोगों की हुई मौत

<p>कांगड़ा जिला में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण करेरी झील के नजदीक फंसे 49 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है। इसके साथ ही त्रियुंड में अस्सी लोगों की जान बचाई गई है। गत दो दिनों में कांगड़ा जिला में भूस्खलन और भारी बारिश के कारण विभिन्न जगहों पर फंसे 141 लोगों को सकुशल सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में कामयाबी हासिल की गई है जबकि 11 के करीब लोगों की मौत हुई है। वहीं, बोह में लापता दो लोगों, चकवन में एक लापता व्यक्ति को ढूंढने के लिए सर्च अभियान जारी है।</p>

<p>इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि अब तक शाहपुर उपमंडल के बोह में पांच लोगों को सकुशल निकाला गया है जबकि आठ की मौत हो चुकी है और अभी भी दो लोग लापता हैं। उनको ढूंढने के लिए एनडीआरएफ, होम गार्डस, पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया हुआ है। इसी तरह से चकवन में मांझी खड्ड में बाढ़ की चपेट में आए एक व्यक्ति की तलाश के लिए भी अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि करेरी झील के नजदीक फंसे 50 लोगों में से एक की मौत हुई है जबकि 49 को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।</p>

<p>उन्होंने बताया कि रजोल में गज खड्ड की बाढ़ की चपेट में आए चार लोगों और ततवानी में एक व्यक्ति को बचाया गया है। धर्मशाला उपमंडल के घेरा में भूस्खलन की चपेट में आए दो व्यक्तियों को बचाया गया है। उन्होंने बताया कि चैतडू तथा शीला में बाढ़ से प्रभावित 382 लोगों के लिए बगली में राहत कैंप लगाया गया है जिसमें ठहरने और भोजन इत्यादि की व्यवस्था की गई है।</p>

<p>उपायुक्त ने कहा कि जिला में राहत तथा पुनर्वास के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं तथा लोगों को भी खड्डों नदियों तथा नालों के पास नहीं जाने की हिदायतें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि बोह में राहत और पुनर्वास के कार्य में प्रशासन जुटा है इसके साथ ही बारिश से अवरूद्व संपर्क मार्गों को भी खोला जा रहा है। निपुण जिंदल ने कहा कि राजस्व अधिकारियों को बारिश से प्रभावित लोगों के लिए तत्काल प्रभाव से फौरी राहत देने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि प्रभावितों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर 24 घंटें आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से आपदा प्रबंधन तथा राहत कार्यों की निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

2 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

2 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

2 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

2 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

2 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

2 hours ago