Categories: हिमाचल

कांगड़ा: रक्तदान करने वालों को रोटरी क्लब ने रुद्राक्ष का पौधा देकर किया सम्मानित

<p>विश्व रक्दान दिवश के उपलक्ष पर रोटरी क्लब कांगड़ा ने टांडा मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदानियों को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। ब्लड बैंक इंचार्ज डॉक्टर सौरभ शर्मा ने रक्तदानियों को सम्मान देने के लिए रोटरी के इस महान कार्य की सराहना की ओर कहा कि हर दिन को रक्तदान दिन समझना चाहिए क्योंकि एक इंसान का रक्त दूसरे की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील करी की रक्तदान महादान है और लोगों को इसमें बढ़चढ़ कर अपना सहयोग करना चाहिए।&nbsp;</p>

<p>रोटरी क्लब कांगड़ा के प्रधान सुनील डोगरा ने भी इस मौके पर रक्तदान किया और कहा कि रोटरी क्लब कांगड़ा की पर्यावर्ण संरक्षण मुहिम के तहत आज विश्व रक्तदान दिवश के उपलक्ष पर रख रक्तदानियों को रुद्राक्ष का पौधा भेंट स्वरूप दिया। उन्होंने कहा जो इंसान रक्तदान जैसा महादान करता है वो भगवान द्वारा बनाई हर चीज़ से प्यार करता होगा इसलिए आशा है कि वो इस रुद्राक्ष के पौधे की भी दिल से देखभाल करेंगे और यह पौधा बड़ा हो कर लोगों को ऑक्सीजन प्रदान करेगा।&nbsp;</p>

<p>सुनील डोगरा ने बताया हर इंसान ओर संस्था को अपने आस पास ज्यादा से ज्यादा लोगों को समाज सेवा के लिए &nbsp;प्रेरित ओर शिक्षित करने का काम करना चाहिए । हर नागरिक जागरूक ओर संवेदनशील होगा तो स्वतः ही देश का उत्थान होगा। उन्होंने कहा अपनी तरफ से जितना बन पाए उतना हर इंसान को देश सेवा में अपनी सहभागिता देनी चाहिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

59 mins ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

2 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

2 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

2 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

3 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

20 hours ago