हिमाचल

कांगड़ा: बंद होने की कगार पर संस्कृत कॉलेज ज्वालामुखी, 17 साल में बने 59 शास्त्री

मंदिर न्यास ज्यालामुखी की ओर से अधिकृत संस्कृत महाविद्यालय अब उस पर ही बोझ बन गया है। छात्रों की कम संख्या और भारी भरकम खर्च के कारण न्यास ने इसके संचालन के लिए हाथ खड़े कर दिए हैं। न्यास चाहता है कि महाविद्यालय बंद कर करोड़ों रुपये से बनाए गए भवन में नर्सिंग संस्थान चलाया जाए। इसके लिए न्यास खुद पूरा खर्च उठाने को तैयार है। इसलिए छात्रों व कर्मचारियों को चामुंडा स्थित संस्कृत महाविद्यालय में शिफ्ट किया जाना चाहिए। न्यास कर्मचारियों का आधा वेतन देने को भी तैयार है। अधिकारिक रूप से संस्कृत कॉलेज 34 साल से चल रहा है। वर्तमान में यहां छह छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

आपको बता दें कि संस्कृत कॉलेज ज्वालामुखी में 17 साल में 59 छात्र ही शास्त्री बने हैं। पांच साल में खर्च चार करोड़ रुपये हो गया है। वर्ष 2005 से 2021 तक विद्यार्थियों की संख्या कम होती गई और खर्च मां के खजाने पर भारी पड़ता रहा। 2005-06 में दो, 2006-07 में चार, 2007-8 में शून्य, 2008-9 में छह 2009-10 में नो. 2010-11 में सात, 2011-12 में सात, 2012-13 में आठ 2013 14 में चार, 2014-15 में तीन, 2015-16, 2016-17, 2017-18 2018-19 में शून्य और 2019-20 में आठ छात्रों को कोरोना के कारण प्रमोट किया गया है।

क्या कहते हैं न्यास के सदस्य

मंदिर न्यास के सदस्यों का कहाना है कि उन्होंने अपनी राय जिला प्रशासन को दे दी है। उपायुक्त निपुण जिंदल से भी ट्रस्ट की इस बारे में बात हुई है। वे चाहते हैं कि अब और पैसा बर्बाद न हो। यहां के छात्रों और स्टाफ को अन्य संस्कृत महाविद्यालय में शिफ्ट किया जाए।

वहीं, जब मामले पर डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने संस्कृत महाविद्यालय ज्वालामुखी का निरीक्षण किया है। न्यास इसका भारी भरकाम खर्च उठाने से मना कर रहा है। यहां छात्रों की संख्या न के बराबर है। न्यास ने प्रस्ताव में कुछ सुझाव भी दिए हैं।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: 30 रूपए में बिकेगा Used Cooking Oil, बनेगा बॉयो डीजल, जानें सरकार की नई योजना सरकार की नई योजना शुरू

  मुख्‍य बिंदु  बायोडीजल उत्पादन: सुशील वैष्णव के नेतृत्व वाली फर्म द्वारा सोलन में तेल…

45 mins ago

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

2 hours ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

2 hours ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

19 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

20 hours ago