Categories: हिमाचल

कांगड़ा: बज्रेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट की हालत माली, चार करोड़ ऋण लेने की दरख्वास्त

<p>माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट की माली हालत खराब चल रही है। जिसके चलते ट्रस्ट को अब विकास कार्यों के लिए उधार लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है। मंदिर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते मंदिर ट्रस्ट ने चार करोड़ रुपए सरकार या किसी अन्य मंदिर से कर्ज दिलवाने की दरख्वास्त जिला प्रशासन से की है। अलबत्ता डेढ़ करोड़ जयराम सरकार में और एक करोड़ वीरभद्र सरकार में माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दे चुका है।</p>

<p>अगर यही हाल रहे, तो आने वाले समय में कर्मचारियों को वेतन देने के लाले पड़ सकते हैं। ऐसे में व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए मंदिर ट्रस्ट सरकार या किसी अन्य मंदिर से कर्ज लेने तैयारी में है। मंदिर प्रांगण में संग्रहार का निर्माण मिंदर ट्रस्ट की प्राथमिकताओं में शुमार है, जिस पर बैठक में 20 लाख रुपए खर्च करने की बात कही गई है। इसके अलावा बाइपास रोड पर रेन शेल्टर निर्माण पर भी 10 लाख रुपए खर्च होने हैं।</p>

<p>कर्मचारियों के वेतन पर इस साल डेढ़ करोड़ खर्च होंगे और होमगार्ड्स के वेतन पर 40 लाख रुपया खर्च होंगे। फोन बिलों के लिए 65 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है, जबकि गो सदन के खर्चे में कटौती की गई है, अब 25 के बजाय 12.50 लाख रुपए खर्च होंगे। आर्थिक सहायता और चैरिटी पर इस बार रोक लगाई गई है। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित राम प्रसाद शर्मा कहते हैं कि कहीं भी मंदिर का धन देने से पहले आर्थिक हालात देखने चाहिए। मुख्यमंत्री राहत कोष में धनराशि देने को भी वह उचित नहीं मानते। उनका कहना है कि कम आमदनी वाले मंदिरों से मुख्यमंत्री राहत कोष में धन नहीं लेना चाहिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

  सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

10 mins ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

5 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

6 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

6 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

6 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

21 hours ago